News

संयुक्त टीम ने अन्तर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग का किया पर्दाफाश

* 4 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 3 चेचिस व मोटर साइकिल के पार्ट बरामद
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली शहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 को को. शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को जरिए मुखबिर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0शहर क्षेत्रांतर्गत कचहरी तिराहे के पास से 1 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रेमचन्द्र विश्वकर्मा निवासी ग्राम डेरवा थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 1 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त पवन की निशानदेही पर उसके अन्य 3 साथियों महेश कुमार बिन्द पुत्र शोभनाथ बिन्द निवासी डेरवा थाना विन्ध्याचल, रमेश केशरी पुत्र शिवपुजन केशरी निवासी गैपुरा थाना विन्ध्याचल व पिन्टु कुमार बिन्द पुत्र सुद्धू कुमार बिन्द निवासी थानीपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया।

https://x.com/Dbdigital_/status/2041510644516786302?s=20

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 अन्य मोटर साइकिल (कुल 2 मोटर साइकिल), 11 अदद इंजन, 3 अदद कटी हुई चेचिस, 6 सेलेन्सर, 4 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0शहर पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 317(2),317(4),317(5),3(5) बीएनएस पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों का एक संगठित गैंग है, जोकि भिन्न-भिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिलों की चोरी करते है तथा नम्बर प्लेट हटाकर उसे छिपाकर रखते है ताकि किसी को संदेह न हो। चोरी की मोटरसाइकिलों को एकत्रित कर उनके पार्टस को अलग-अलग काट देते है जिससे उसकी पहचान न हो सके तथा बेचने में भी आसानी हो। इस प्रकार से चोरी की मोटर साइकिलों को काट कर बेच देते है तथा जो धन प्राप्त होता है उसे आपस में बाट लेते है तथा उसी पैसे से अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष दया शंकर ओझा मय पुलिस टीम थाना कोतवाली शहर, उप-निरीक्षक मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी अस्पताल व उप निरीक्षक धन्नजय सिंह चौकी प्रभारी कचहरी, प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह सर्विलांस/एसओजी मय पुलिस टीम शामिल रहे। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!