पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता
मीरजापुर।
विज्ञान विषय को सरल एवं जनप्रिय बनाने तथा इसका समाज से सीधा संबंध रखने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के सभागार में पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 25 छात्र -छात्राओं द्वारा लिखित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता संयोजक एवं विद्यालय के विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा बच्चों का पर्यावरण संरक्षण के प्रति झुकाव के लिए मार्गदर्शन किया गया तथा यह बताया गया कि विज्ञान विषय हमारे दैनिक जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण तथा आवश्यक विषय है बिना विज्ञान के हमारी किसी भी गतिविधि का संपन्न किया जाना संभव नहीं है।


