News

मीरजापुर मे कट्टे से फायर कर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व प्रधान की हत्या

मीरजापुर। पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह ही घटना को अंजाम दिया और आरोपी तुरंत भाग गए। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामला कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर कालोनी की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार राजीव सिंह ने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी, जिसको लेकर उन्होंने कटरा थाने मे एप्लीकेशन देकर अपनी जान को खतरा बताया था। उन पर दो बार पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था। शनिवार को जब वह सुबह टहलने निकले, तो बदमाशों ने कट्टे (देसी तमंचा) से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वायरल हुए सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो बाइक सवार बदमाश दिख रहे हैं। राजीव सिंह को देखकर एक बदमाश बाइक से उतरकर आता है और गोली मार देता है। वहीं, दूसरा बदमाश बाइक पर सवार था। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक की ओर भाग गया, लेकिन उस दौरान काफी देर तक उनकी बाइक स्टार्ट नहीं पाई। लेकिन बाद मे बाईक स्टार्ट हुई और बदमाश भाग गये।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि को. कटरा क्षेत्रांतर्गत सद्भावना नगर में राजीव उर्फ रिंकू सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी देवरी विरोही थाना विंध्याचल प्रधान पति ग्राम देवरी को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में नामजद आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और अभियुक्त एक ही गांव के रहने वाले हैं और गांव की बात को लेकर विवाद होने की बात प्रकाश में आई है। संज्ञान में यह भी आया है कि पूर्व में अभियुक्त द्वारा प्रधानी का चुनाव लड़ा गया था। नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हुते पांच टीमों का गठन किया गया है। प्रकरण में कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!