News

डॉ आंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मीरजापुर।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जयंती की पूर्व संध्या पर बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के सभागार में डॉ आंबेडकर के जीवन पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा बाबा साहेब के जीवन और कृतित्व पर लेख के माध्यम से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों ने बाबा साहेब के बारे में प्राप्त ज्ञान को बेहतर तरीके से लिपिबद्ध किया।

श्री श्रीवास्तव ने कहाकि भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक, दलित बौद्ध आंदोलन के प्रणेता और अछूतों के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध चलाए जाने वाले अभियान के प्रमुख के रुप मे राष्ट्र को उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर किया।

निबंध प्रतियोगिता में सानिया और आयुष प्रथम, पूजा और अनुराग द्वितीय तथा अंजलि और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थितरहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!