मीरजापुर।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ शिक्षक अजय त्रिपाठी, एससी सिंह, डॉ विपिन सिंह एवं अनामिका भारतीय ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनामिका भारतीय ने कहाकि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।
नईमुल्लाह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें अंबेडकर जी के विचारों और आदर्शों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
अंत में कमलेश जी द्वारा समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। 12 वी के छात्र शिवम कुमार ने संविधान निर्माण और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। मंच संचालन राम लखन मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में डॉ विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, स्वेता आनंद, संजय यादव, एम के बरनवाल, एससी सिंह, राकेश, प्रेम, श्रीप्रकाश, शालिनी, अनामिका भारतीय, आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।





