News

प्राथमिक विद्यालय के 140 विद्यार्थियों का परीक्षण कर बांटी गयी निःशुल्क दवाएं

मीरजापुर।
सिटी ब्लाक के महुआरी कला प्राथमिक विद्यालय (पीएस-1) में इंडियन डेंटल एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 140 विद्यार्थियों का परीक्षण किया गया। साथ ही अनेक बच्चे अपने अभिभावकों के साथ भी उपस्थित रहे। अभिभावकों सहित लगभग 200 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर डॉ पीयूष जैन की अध्यक्षता एवं सचिव डॉ राजेश यादव के नेतृत्व में सी.डी.एच. कन्वीनर डॉ कनिष्का चौरसिया द्वारा संचालित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक डॉ राहुल चौरसिया एवं डॉ नेहा दूबे का विशेष योगदान रहा।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सुधांशु उपाध्याय एवं सहायक अध्यापकगण मनीषा द्विवेदी, किरण वर्मा, धर्मराज सिंह एवं कुमुद देवी का सहयोग सराहनीय रहा। साथ ही पूर्व छात्र लवकुश, सत्यम, विजय शंकर, राम बहादुर, छविनाथ एवं अजय तथा रसोइया शकुंतला, शीला एवं पार्वती का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि लाल बहादुर सरोज (जिलाध्यक्ष भाजपा) की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया तथा वहां की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही उन्होंने बच्चों के बीच टूथपेस्ट का वितरण कर उन्हें स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। हेमंत त्रिपाठी, अभिनव प्रताप सिंह, संजय चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!