मीरजापुर।
गुरुवार, 16 अप्रैल को विद्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता व सम्मान समारोह मे सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में सेमफोर्ड स्कूल मीरजापुर के प्रतिभावान छात्रों एवं उनके अभिभावकों को पुष्पगुच्छ देकर एवं मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया। विद्यालय के कुल 83 बच्चों में से 12 बच्चों ने परचम लहराते हुए निम्नलिखित क्रम में शानदार सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व की बात है।
शानदार परिणाम देखे तो प्रथम स्थान पर कीर्ति पाण्डेय ने 96.2% अंक, दूसरे स्थान पर आयुष मिश्रा ने 94.4% अंक, तीसरे स्थान पर आयुष सेठ ने 93.8% अंक, चौथे स्थान पर आर्यन ने 92.6% अंक, पाँचवा स्थान पर आरव सोनकर 92.4 % अंक, छठवें स्थान पर दीपक यादव ने 92.2% अंक, सातवें स्थान पर विवान यादव एवं शुभम गुप्ता ने 91.8% अंक, आठवें स्थान पर आर्यन सिंह ने 91.6% अंक, नौवे स्थान पर हिमांशु मिश्रा एवं खुशी पाण्डेय ने 90.8% अंक, दसवे स्थान परप्रियांशी सिंह ने 90% अंक प्राप्त किये।
विषयवार अधिकतम अंक पाने वालो मे हिन्दी मे आर्या तिवारी ने 98/100, अंग्रेजी मे आयुष सेठ 97/100, गणित मे कीर्ति पाण्डेय 94/100, विज्ञान मे आयुष मिश्रा ने 96/100, कीर्ति पाण्डेय 96/100, सामाजिक विज्ञान मे आयुष मिश्रा ने 98/100, दीपक यादव ने 98/100, कम्प्यूटर मे आर्यन ने 98/100, पेंटिंग मे खुशी पाण्डेय ने 100/100, एंजल सेन ने 100/100, कीर्ति पाण्डेय ने 100/100 एवं प्रियांशी सिंह ने 100/100 अंक पाये।
विद्यालय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर डायरेक्टर विवेक बरनवाल एवं श्रीमती शिप्रा बरनवाल ने सफल हुये छात्र व छात्राओं को उनकी स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक शुभकामनायें दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं नटवा शाखा प्रधानचार्या श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के सन्तोष कुमार विश्वकर्मा, अनुज बरनवाल, अनिल कुमार यादव, शर्मिला सिंह, संगीता शर्मा, शबाना परवीन, दानिश जैदी, राम आसरे, सैयद मुसीर अब्दुल्ला, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद परवेज, प्रशांत कुमार दुबे, शेषमणि मालवीय, लवकुश शुक्ला, मुकेश तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुप्रिया त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, खुशी यादव, प्रीति दुबे, रितु सिंह पटेल, सुमन सेठ, वहीदा बानो, रागिनी पाण्डेय, निधि मिश्रा, आसमा बानो, सोनी रावत, सन्तोष कुमार, धीरज केसरवानी, प्रद्युम्न कुमार दूबे सहित सभी अध्यापक एवं अन्य सभी ने भी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
द ग्लेनहिल स्कूल मे हाईस्कूल के सभी छात्र हुए उत्तीर्ण
चुनार, मीरजापुर। वुधवार की शाम सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षा परिणाम मे नगर के बहरामगंज (रामबांग) स्थित द ग्लेनहिल स्कूल के सभी बच्चो ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। स्कूल की छात्रा मान्या सिंह 97.2%, सूर्यवंश कुमार एवं वैश्वी किंकर ने 94.2%, ट्विशा त्रिपाठी 93.8%, मिताली यादव 92.4%, मयंक कुमार निराला 92.2%, प्रसून सोनकर 91%, आकांक्षा सोनकर 90.8%, आस्था सिंह 90.6%, स्वास्तिक सिंह एवं आदर्श त्रिपाठी ने 89.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया है। प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्रा ने छात्रो एवं शिक्षको को सौ प्रतिशत परीक्षाफल के लिए बधाई दिया।





