News

“चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी और देखभाल में करियर की संभावनाएं” विषयक कार्यशाला का आयोजन

मीरजापुर।

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बी.एच.यू. बरकछा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बरकछा स्थित डी.डी.यू. कौशल केंद्र, आर.जी.एस.सी. में “चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी और देखभाल में करियर की संभावनाएं” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आचार्य प्रभारी प्रो. बी. एम. एन. कुमार और डी.डी.यू. कौशल केंद्र के समन्वयक डॉ. आर. एस. मिश्रा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र कौशल परिषद, नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. सुश्री अंशु वर्मा, सुश्री रश्मि सिंह और सुधीर गौर ने कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के संस्थापक महामाना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उभरते अवसरों, आवश्यक कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करना है। समन्वयक डी.डी.यू. कौशल केंद्र ने कार्यशाला उन छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी होगी जो मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, देखभाल और संबद्ध स्वास्थ्य सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

विशेषज्ञ सत्र में सुश्री अंशु वर्मा, सहायक महाप्रबंधक, स्वास्थ्य सेवा ने उद्योग की अपेक्षाएँ और आवश्यकता पर प्रकाश डाला, सुश्री रश्मी सिंह ने उद्योग की अपेक्षाओं, आवश्यक तकनीकी कौशल, सॉफ्ट स्किल्स और कार्यस्थल की तैयारी पर अपने विचार साझा किया।

सुधीर गौर से छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों, प्रमाणपत्रों, विशेषज्ञता विकल्पों और अंतरराष्ट्रीय करियर के रास्तों के बारे में जानकारी दियाl संवादात्मक प्रश्न-उत्तर सत्र मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर डी.डी.यू. कौशल केंद्र समस्त शिक्षक और गैर शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री स्वीटी कुमारी ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!