मीरजापुर। राजकीय इंटर कॉलेज नगर मिर्जापुर में स्कॉलर प्लैनेट द्वारा अडानी मॉडल स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चयनित 39 अडानी मॉडल राजकीय हाई स्कूल एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास योजना एवं रोवर्स बोट के बारे में भी जानकारी दी गई।
विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अडानी फाउंडेशन से सुश्री उषा मिश्रा, सेवानिवृत्त आईएएस एवं मुख्य कार्यकारी जीकैप वर्ल्ड सॉफ्टेक प्रा. लि. सुश्री गौरी कुमार, योगेश आंदेल – व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन, रवि बंसल – आईटीसी, राहुल- प्रथम संस्था, रोशन- टाटा मोटर्स, विनीत मधुकर – मधुकर फाउंडेशन, यंग टीनकर फाउंडेशन एवं स्कॉलर प्लैनेट टीम उपस्थित रही।
स्कॉलर प्लैनेट के प्रोग्राम प्रबंधक श्री हिमांशु वैश्य ने स्वागत संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में स्कॉलर प्लैनेट को आईआईटी दिल्ली एवं आईआईएम अहमदाबाद द्वारा जारी रिपोर्ट में महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। आईआईटी दिल्ली के एडटेक तुलना मूल्यांकन में इसे उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षक-नेतृत्व शिक्षण समाधान के रूप में सराहा गया।
वहीं आईआईएम अहमदाबाद की जुलाई 2025 – नवंबर 2025 की वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट में विद्यार्थियों की बढ़ती सहभागिता, ब्लेंडेड लर्निंग का विस्तार, शिक्षकों की कार्यक्षमता में सुधार और ब्लॉकचेन, आई ओ टी व रोबोटिक्स जैसे कौशलों में छात्रों की बढ़ती रुचि को प्रमुख उपलब्धि बताया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा तीन चैंपियन विद्यालय, तीन चैंपियन शिक्षक, तीन चैंपियन छात्र, तीन एंबेसडर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
चैंपियन विद्यालय क्लमशः राजकीय हाई स्कूल लहंगपुर, राजकीय हाई स्कूल कठिनई एवं राजकीय हाई स्कूल चिल्ह कोन रहे।
चैंपियन शिक्षक मे अखिलेश चंद्र यादव – रा.हा.स्कूल दांती, प्रमांशु यादव – रा.हा.स्कूल कठिनई, मनीष कुमार स्वर्णकार – रा.हा.स्कूल रामपुर वासिद अली और चैंपियन छात्र-छात्राओं मे गौरव कुमार – रा.हा.स्कूल चिल्ह, सर्वेश कुमार – रा.हा.स्कूल भरपुरा, प्रियंका कुमारी – रा.हा.स्कूल लहंगपुर को सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। गौरव कुमार, रा.हा.स्कूल चिल्ह कोन को उनके द्वारा बनाई गई एआई वीडियो के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
अडानी फाउंडेशन से सुश्री उषा मिश्रा ने स्कॉलर प्लैनेट के कार्यों को सराहनीय बताते हुए फाउंडेशन का सहयोग अगले एक वर्ष तक जारी रखने का आश्वासन दिया।
सेवानिवृत्त आईएएस सुश्री गौरी कुमार ने स्कॉलर प्लैनेट की जर्नी एवं अपने अनुभव साझा किए। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि जिला स्तर पर स्कॉलर प्लैनेट की टीम वर्क से यह परिणाम संभव हुआ है और समस्त शिक्षकों की मेहनत सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सुश्री गौरी कुमार, विशाल कुमार एवं सुश्री उषा मिश्रा द्वारा रोवर्स बोट किट का वितरण किया गया।





