News

घाटी मे अनियंत्रित हुई ट्रक ने बोलेरो, आल्टो और डंपर मे मारी टक्कर, बोलेरो-आल्टो मे जल मरे 11 लोग

मीरजापुर।
मीरजापुर के ड्रमंडगंज घाटी स्थित बडका मोड पर ट्रक का ब्रेक अचानक से फेल हुआ. जब तक चालक को कुछ समझ आता कि सामने जा रही बोलेरो और ऑल्टो कार को टक्कर मारते हुए डंपर में टक्कर मार दिया। घटना इतना दर्दनाक थी कि बोलेरो और ऑल्टो सवार लोगों को खुद को बचाने का मौका तक नहीं मिला और सभी इसमें जल गए। यह कहना है चश्मदीदों का, जो घटना स्थल पर मौजूद थे। रेस्क्यू में शामिल लोगों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम घटना की सूचने देने के आधे घंटे बाद आई और तब तक लोग जलते रहे और उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। मिर्जापुर जिले में हुई भयानक हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के बारे में जो बताया है, उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएंगी।

पुलिस के मुताबिक वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर ड्रमंडगंज बड़का मोड़ के पास ब्रेक फेल ट्रक की टक्कर में ऑल्टो और बोलोरो सवार 11 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।
बोलेरो सवार मृतक जिगना के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर विष्णु सिंह निवासी रामपुर हंसवार अपने ही गांव के रहने वाले शगुन सिंह का बोलेरो चलाता था। वह जिगना के एक परिवार को लेकर मुंडन कराने के लिए मैहर गए हुए थे और वापस लौट रहे थे, जिसमें दो महिला और दो बच्चे भी थे। घटना इतना भीषण था कि तत्काल गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी। टूटे गाड़ी नंबर प्लेट की मदद से मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। बोलेरो सवार मृतक की पहचान प्रियंका सिंह 42, कार्तिकेय सिंह 18 वर्ष, पीयूष सिंह 14 वर्ष, पंकज सिंह 40 वर्ष, बीना सिंह 47 वर्ष, वंदना सिंह 43 वर्ष, शिवा सिंह 8 वर्ष, सोनम 9 वर्ष के रुप में हुई है।

घटना में दूसरे कार में सवार जयप्रकाश की मौत हुई है, जो वाराणसी से बुकिंग लेकर रीवा छोडने गए थे और वापस लौट रहे थे। ट्रक सवार चना लेकर बिहार जा रहा था, इसके खलासी की मौत हो गई है। खलासी की पहचान विकास शर्मा निवासी सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। ड्राइवर की हालत गंभीर है। शेष लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।

घटनास्थल पर मौजूद विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद हम मौके पर आ गए थे। हमारे पास तस्वीरें हैं। मौके पर आए तो बोलेरो और ऑल्टो सवार धूं-धूंकर जल रहे थे। उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था। तस्वीरें रुह कंपा देने वाली थी। आधे घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद भी मौके पर ना तो फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच सकी और ना ही अन्य सहायता पहुंच सकी थी।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 8:30 बजे थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रान्तर्गत बड़का घुमान भैसोड बलाय पहाड़ के पास एक ट्रक द्वारा पीछे से अल्टो कार, बोलेरो व ट्रेलर वाहन में टक्कर हो गयी, जिससे बोलेरो व अल्टो कार में आग लग गयी। इस सूचना पर पुलिस टीम व फॉयर सर्विस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीण जन के सहयोग से राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा किया गया है। दुःखद घटना में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु होने की सूचना मिली है, जिनके बारें में जानकारी प्राप्त की जा रही है। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है, यातायात/आवागमन सुचारू रूप से चल रहा है, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

परिवार के 6 शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

मीरजापुर। 

      जिगना थाना कै हरगढ़ के विमलेश्वर महादेव महाश्मशान घाट पर एक साथ चार चिताओं पर छह शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इस हृदय विदारक दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पर जुटे थे, जहां हर कोई स्तब्ध और दुखी नजर आया।

एक चिता पर शिवा और उसकी मां वंदना के शव रखे गए थे। शिवा के पिता अरुण सिंह ने दोनों को मुखाग्नि दी। दूसरी चिता पर मां बीना और बेटी सोनम के शव थे। तीसरी चिता पर बीना के बेटे पीयूष सिंह का शव रखा गया था। बीना सिंह के पति प्रदीप सिंह ने इन तीनों शवों को मुखाग्नि दी।

चौथी चिता पर अरुण सिंह के चचेरे भाई पंकज सिंह का शव रखा गया था, जिसे उनके भाई पवन सिंह ने मुखाग्नि दी। एक ही समय में चार चिताओं पर छह शवों को जलते देख घाट पर मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा। शवयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा मार्मिक मंजर पहले कभी नहीं दखा था।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!