मीरजापुर।
बुधवार, २२ अप्रैल को नगर के प्लेवे स्कूल में शताक्षी क्लब की ओर से छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य केलिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ज्ञानन्दा एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. शीला सिंह, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लिनेस जैश्री जैन व लिनेस मीनू मिश्रा एवं मुख्य संचालिका डिस्ट्रिक्ट की चेयरपर्सन लि. इन्दू गुप्ता व लि.किरन सिंह रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को इण्टर के बाद विषय और कैरियर के चयन में सुझाव देना रहा, जिसके लिए उन्हें बेस्ट काउंसलर की आवश्यकता होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह शैक्षिक डाइरेक्शन का कार्य शाला आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता ने विभिन्न पुराने और नये जो आजकल ट्रेंड में चल रहा है,ऐसे कैरियर के बारे में प्रोजेक्टर की सहायता से विस्तार से बताया।
साथ ही अर्थ डे दिवस भी मनाया गया। आये हुए सभी को पौधे वितरित किए गये। इस अवसर पर शताक्षी अध्यक्ष सीमा, दुर्गेश, अंशू, अर्चना खण्डेलवाल, आशा राय, जया पाण्डेय, अनीता जायसवाल, शशी गुप्ता, अनीता, निशा, हिम, श्वेता, अनीता यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन शताक्षी अध्यक्ष सीमा सान्तुवाला ने किया।





