बेसिक शिक्षक पुत्र को IES में मिला सातवां रैंक, लोगो ने दी बधाई
मीरजापुर।
भदोही जिले के चौरी थानान्तर्गत ग्राम सभा मानसिंहपुर (गोहिलाँव) निवासी समाजसेवी श्री रामलखन पटेल के पौत्र आलोक पटेल ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा ‘इण्डियन इंजीनियरिंग सर्विस’ (IES) में आल इण्डिया 7वाँ रैंक हासिल किया है।
आलोक के पिता कमला शंकर पटेल पाँच भाइयों में सबसे बड़े हैं जो कम्पोजिट स्कूल चकलाला विकास खंड औराई जनपद भदोही में सहायक अध्यापक हैं। चाचा रमाकान्त पटेल जौनपुर जिले के डोभी ब्लॉक में खण्ड शिक्षा अधिकारी हैं। चाचा श्रीकान्त पटेल प्राथमिक विद्यालय शिवरामपुर औराई भदोही में प्रधानाध्यापक है।चाचा जवाहरलाल पटेल कृषक हैं।सबसे छोटे चाचा श्रीप्रकाश पटेल राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में प्रवक्ता हैं। बड़ी बहन सुश्री वन्दना पटेल केन्द्रीय विद्यालय जम्मू में प्रवक्ता है तथा बड़े भाई दीपक पटेल चूर्क सोनभद्र में डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर हैं।
इनकी प्रारम्भिक शिक्षा कम्पोजिट विद्यालय रमईपुर भदोही से तथा माध्यमिक शिक्षा गणेश प्रसाद इण्टर कॉलेज बरवाँ भदोही से हुई है। इन्होने B. Tech इण्डियन इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (IICT)भदोही से किया है।
इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शिक्षकों तथा परिवारिजनों ने जगह जगह मिठाईयाँ बाँटकर प्रसन्नता व्यक्त किया है।
इनसेट मे…
सम्मान समारोह 10 को
10 मई 2026 दिन रविवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा महराजगंज बाजार भदोही से अपराह्न 3.00 बजे उन्हे रिसीव करके हर्ष जूलूस के रूप में भरोसगंज- ममहर होते हुए लगभग 5.00 बजे निवास स्थान मानसिंहपुर में आयोजित सम्मान समारोह में पहुचेगें।


