मीरजापुर।
12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 एवं योग सप्ताह (15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक) के अंतर्गत योग सप्ताह के प्रथम दिन 15 जून 2026 को जनपद मीरजापुर के फतहा घाट पर उद्धघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्याम सुंदर केशरी द्वारा किया गया।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगाभ्यासियों नें सहभागिता की। इसी प्रकार जनपद मीरजापुर की 4 तहसील , 12 विकास खंड, 4 पार्क एवं चुनार किला कुल 22 स्थानों पर 12वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून एवं योग सप्ताह ( 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक ) का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। यह जानकारी डॉ.श्रीकांत रजक (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मीरजापुर) ने दी है।





