शिक्षकों को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस एवं एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलने का आरएसएम ने किया स्वागत
मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कार्मिकों को ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर एवं पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर मिलने का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के प्राथमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने स्वागत किया है। श्री तिवारी ने संगठन की मांगों को पूरा करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।
साथ ही साथ शिक्षकों, शिक्षामित्रो, अनुदेशकों, रसोइयों, शासकीय अनुबंध कार्मिक सभी को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा मिलने पर बधाई भी दी है। इस अवसर पर महामंत्री सत्यवत सिंह चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह, जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी, संयुक्त महामंत्री राजदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरी ने दी है।


