अहरौरा, मीरजापुर।
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार की रात्रि लगभग तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर घर मे घुस गई। घर के सामने सडक किनारे सो रहे लोग उसकी चपेट मे आ गये,
जिसमें तीन की मौत हो गई, वही दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार कुदारन निवासी राजा राजभर 42 वर्ष अपने घर के सामने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे कि रात में तेज रफ्तार ट्रक मौत का कहर बनकर टूट पड़ी। ट्रक से दबकर राजा राजभर 42 वर्ष, सुखिया देवी 75 वर्ष राजा राजभर की मां, चन्द्रतारा देवी 55 वर्ष पत्नी सीताराम राजभर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सुहानी राजभर 14 वर्ष व सुनील शर्मा 37 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा वही मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
सडक जाम कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, ग्रामीणों ने किया पथराव
0 पुलिस कर्मियों को भी आई चोट
अहरौरा, मीरजापुर।
वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव के पास बुधवार की रात्रि गुरुवार की भोर तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर बोल जाने के बाद असंतुलित होकर रोड के किनारे स्थित राजाराम राजभर के घर में घुसी ट्रक और घर के सामने सो रहे तीन लोगों की मौत और दो लोगों की घायल होने के बाद
गुरुवार की सुबह आठ बजे मौके पर इकट्ठा हुए। परिजन वाराणसी शक्तिनगर रोड पर जाम लगा दिए। इसके बाद मौके पर उपस्थित पुलिस से ग्रामीणों की बहस होने के बाद चर्चा है। किसी पुलिस वाले ने एक ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पीएसी सहित आसपास की पुलिस बल को बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने जमकर लाठी भांजी और मौके पर उपस्थित लोगों को तितर बितर कर दिया। आसपास के लोग घरों में घुसकर जान बचाए। एक घंटे तक हुए हंगामे के बाद स्थिति सामान्य हुई।
दैनिक कार्य करने वाले और ड्यूटी पर जाने वालो को हुई परेशानी
घटना स्थल वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित कुदारन चौराहे के पास होने के कारण पुलिस ने आवागमन बंद कर दिया वाराणसी से सोनभद्र जाने वाली गाड़ियों को अदलहाट से इमलियाचट्टी की तरफ और सोनभद्र से वाराणसी जाने वाली गाड़ियों को अहरौरा से जमुई इमलियाचट्टी की तरफ मोड़ दिया गया, जिससे दैनिक कार्य ओर ड्यूटी पर जाने वालो शिक्षकों, बैंक कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को भारी असुविधा हुई।
राधेश्याम की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया एफ आई आर
अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन में गुरुवार की भोर घर में घुसी ट्रक से घर के बाहर सो रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत और दो लोगों की घायल होने के मामले में पुलिस ने राधेश्याम पुत्र श्री राम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों शवों को अंत्य परीक्षण के लिए मिर्जापुर भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की राधेश्याम की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ग्रामीणों के पथराव में एक दरोगा सहित तीन सिपाही घायल
सूत्रों के अनुसार घटना के बाद हुए चक्का जाम में बवाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में दरोगा नरेंद्र सिंह, कास्टेबल अखिलेश, पन्नालाल यादव सहित दीवान नरेन्द्र सिंह को चोट आई है। इसके अलावा भी अन्य लोगों के घायल होने की चर्चा हो रही है।
रोडवेज बस में भी की गई तोड़फोड़
भोर में घटना के बाद वाराणसी से सोनभद्र जा रही विंध्यनगर डिपो की बस जिसमें लगभग तीस सवारी बैठी थी में भी उग्र भीड़ ने तोड़फोड़ किया।
रोडवेज बस चालक सचिन सिंह ने बताया की उग्र भीड़ ने डंडे से मारकर सामने का और साइड का शीशा तोड़ दिया गया है।
बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया।
रोडवेज बस थाने पर खड़ी है।
नानी के घर रहकर पढ़ती है सुहानी
ट्रक के धक्के से घायल सुहानी 12 वर्ष अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया की सुहानी कुदारन स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छः में पढ़ाई कर रही थी।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
घटना के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन राजकुमार मीणा, सीओ आपरेशन फ़रीम कुरैशी, एसडीएम चुनार अनेग सिंह सहित अदलहाट, जमालपुर, अहरौरा, सहित अन्य थानों की पुलिस फोर्स तैनात है।
एसडीएम ने कहा- की जाएगी आवश्यक कार्रवाई, दिया जाएगा सहयोग
एसडीएम चुनार अनेग सिंह ने बताया की मृतकों के परिवार के प्रति पूरी सहानभूति है मृतकों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का समुचित उपचार कराया जाएगा।





