भरूहना स्थित श्री राम भवन के सभागार में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी द्वारा रचित काव्य रचना विजय की बाल- कविताएं का विमोचन विधायक/सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश आशुतोष सिन्हा के द्वारा संपन्न हुआ।रचनाकार श्री श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि सामुदायिक, पौराणिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित सरलतम हिंदी भाषा में रचित काव्य रचना अंतर्गत विद्यादायिनी, भारत माता, हिंदी दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ आंबेडकर, लौह पुरुष सरदार पटेल, कला का महत्व, नारी शक्ति, योग का महत्व, मेरी मां सहित 32 बाल उपयोगी कविताएं समाहित हैं, जो समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और बाल मन को समाज और संस्कृति से जोड़ने में प्रेरणादायक सिद्ध होंगी। काव्य रचना प्रकाशन हेतु डॉ विनोद कुमार बिंद सांसद भदोही, शुचिस्मिता मौर्या विधायक मझवां, उदयभान संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल, वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर , आनंद अमित द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया है तथा इसका प्रकाशन हिंदी श्री पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मिर्जापुर रत्नेश चन्द श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में काव्य रचना के विषयों को समाज के लिए अति महत्वपूर्ण बताया ।कार्यक्रम में जनपद वाराणसी से समाजसेवी अश्वनी सिंह, जनपद चंदौली से समाजसेवी नागेंद्रजी, चेयरमैन हरियाली, अध्यक्ष नवज्योति चेतना समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक संजय कुमार तथा धन्यवाद विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी द्वारा ज्ञापित किया गया।
You May Also Like
पिकनिक से लौटते समय मारपीटकर दलित युवक को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत; आक्रोशित परिजनो संग भारी संग्ख्या मे लोगो ने शव सडक पर रखकर लगाया जाम
- July 21, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। यूपी के मीरजापुर मे पिकनिक के बहाने युवक को पहाड पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट कर…
मिर्जापुर में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा अदाणी फाउंडेशन
- July 21, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। अदाणी फाउंडेशन मिर्जापुर जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, कौशल विकास एवं सामुदायिक…
मीरजापुर में बाढ़ राहत के दृष्टिगत तहसीलों में तैनात कराई गई एसडीआरएफ एवं पीएसी
- July 19, 2026
- 0 Comments
जनपद मीरजापुर में जिलाधिकारी श्री पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री विनोद कुमार…




