News

बिनानी पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन

मीरजापुर। गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में नव प्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षा आरंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया।

परिचय सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को अनुशासित रहकर नियमित कक्षा में आने और संयमित रूप से शुद्ध आचरण से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर आत्रेयी आद्या चटर्जी ने अपने विषय से संबंधित बच्चों का मार्गदर्शन किया और नियमित कॉलेज परिसर में ड्रेस पहनकर आने के लिए सुझाव दिया।

डॉ ध्रुव जी पांडे ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूक किया। डॉ शशिधर शुक्ला ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखना, सार्वजनिक संपत्ति को और अधिक सुरक्षित रखने की छात्र-छात्राओं से अपील की और मर्यादित तरीके से शिक्षा ग्रहण करने की बात करते हुए बच्चों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सभी विषय के प्राध्यापक बंधुओ ने अपने विषय से संबंधित बीए प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर के सिलेबस की रूपरेखा को बच्चों के सामने साझा करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!