मीरजापुर। जिला ओलंपिक संघ के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक समारोह रविवार को जिला सहकारी बैंक कचहरी परिसर के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल उपस्थित रहे। मंत्री जी ने वर्ष 2026 में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद मीरजापुर का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि खेल ही अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव है। मीरजापुर के खिलाड़ियों ने प्रदेश और देश स्तर पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव सहयोग करेगी। निधि सिंह पटेल अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह पटेल, उपाध्यक्ष कृपा शंकर मिश्रा, विजय वर्मा, राकेश त्रिपाठी सचिव एथलेटिक्स संघ, हुबलाल सचिव कबड्डी, संघ रामू सोनकर सचिव ताइक्वांडो, अश्वनी पांडे सचिव जुड़ो संघ, योगी ज्वाला योगासन संघ, संतोष यादव सचिव टेबल टेनिस एवं बास्केटबॉल संघ, अनवर हॉकी एवं कुश्ती संघ, विनोद खो खो संघ, फुटबॉल संघ से रवि शर्मा, रविंद्र सिंह वॉलीबॉल, नीरज कुमार एथलेटिक्स, विजय सिंह, अवधेश सिंह तथा कोच पंचदेव सिंह के अलावा प्रवीण आर्य, प्रवीण पटेल सहित सम्मानित खिलाड़ी सचिन कुमार, विनय कुमार, विकास कुमार एथलेटिक्स, गोल्ड मेडल (राष्ट्रीय स्तर) वॉलीबॉल में कुसुम कुमारी, संध्या सिंह, अपराजिता (राष्ट्रीय स्वर्ण पदक) कबड्डी रागनी राष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग ज्योति यादव सिल्वर ,मेडल तैराकी नीतेश निषाद गोल्ड मेडल, अश्वनी कुमार पांडे एवं ज्वाला प्रसाद यादव ने योगासन वर्ल्ड चैंपियनशिप में
कार्यक्रम के दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार, संयुक्त सचिव एवं मीरजापुर ओलंपिक संघ व वॉलीबॉल संघ के महासचिव एस.पी. त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मा, जिला खेल अधिकारी सहित खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संचालन अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु एवं राकेश त्रिपाठी ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।





