News

मण्डलीय जिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का किया शुभारम्भ

मीरजापुर। रविवार, 9 अगस्त 2026 को महिला कल्याण विभाग मीरजापुर द्वारा प्रायोजित में माँ विन्ध्यवासिनी आटोमोनस स्टेट मेडिकल कालेज जिला चिकित्सालय मीरजापुर में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल, विधायक मझवाँ शुचिस्मिता मौर्य, उपाध्यक्ष उ० प्र० पिछडा वर्ग कल्याण राज्य आयोग सोहनलाल श्रीमाली, श्याम सुन्दर केशरी नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में मण्डलीय जिला चिकित्सालय के द्वितीय तल पर राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का शुभारम्भ किया गया।

   उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य मां विन्ध्यवासिनी आटोमोनस स्टेट मेंडिकल कालेज डा. संजीव कुमार सिंह, CMO मीरजापुर, CMS मीरजापुर डा० सुनील सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाथ सिंह उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें केक काटकर बेवी फिट व मिष्ठान वितरण किया गया।

   जिला प्रोबेशन अधिकाटी अनिल कुमार सोनकर द्वारा विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दि गयी। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्पालय, जिला बाल संक्षण इकाई, चाइल्ड लाईन, वन स्टाफ सेन्टर, HEW व राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई के कार्मिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सभी द्वारा अपनी, विचार श्णी गयी। संचालन जुबिली कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी ने किया। तह जानकारी अनिल कुमार सोनकर प्रोबेशन अधिकारी। मीरजापुर ने दी है। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!