मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने CISCE Regional Kabaddi Tournaments 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए।
अंडर-14 बालिका वर्ग में यश्वी सिंह, श्रेया एवं प्रियांशी ने स्वर्ण पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग में शर्मिन एवं दीपांशिका श्रीवास्तव ने रजत पदक तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में भाव्या जायसवाल, मौसम गुप्ता एवं रितिका गौतम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
अंडर-14 बालक वर्ग में राम प्रसाद, विशिष्ट सिंह, गौरव यादव, अभिनव धर दुबे, निलाक्ष त्रिपाठी एवं आदित्य यादव ने कांस्य पदक, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में शुभम यादव, ओम सिंह, वात्सल्य चौरसिया, अतुल कुमार सोनकर एवं हर्षित मौर्य ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।

इनमें से यश्वी सिंह, श्रेया, शर्मिन, भाव्या जायसवाल, रितिका गौतम, राम प्रसाद, शुभम यादव एवं ओम सिंह ने राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। प्रियांशी एवं गौरव यादव स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चयनित हुए।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।





