News

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनें तथा उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहाकि फरियादियों की समस्याएं सुनने एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के उपरांत ही अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण पर जाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करते हुए फरियादी को प्रभावी राहत प्रदान की जाए।

उन्होंने कहाकि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!