पंडित छन्नूलाल मिश्र की जन्म जयंती को सेवा, संवेदना और मानवता कार्यों से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि: प्रोफेसर नम्रता मिश्रा
0 वृद्धाश्रम में भोजन वितरण कर पद्मविभूषण की 91 वीं जयंती व स्वतंत्रता दिवस मनाई गई
मीरजापुर।
स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की जन्मजयंती के अवसर पर पंडित छन्नूलाल मिश्र काशी संगीत न्यास की ओर से विंध्याचल स्थित वृद्धाश्रम में भोजन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उनकी बेटी केबीपीजी कालेज की प्रोफेसर डा. नम्रता मिश्रा ने कहाकि पंडित छन्नूलाल मिश्र आज हमारे बीच भौतिक रूप से भले ही उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी कला, संगीत साधना और सामाजिक संवेदनशीलता आज भी लोगों के हृदय में जीवित है। उनकी जन्म जयंती को सेवा एवं मानवता के कार्य से जोड़ते हुए न्यास द्वारा वृद्धजनों के बीच भोजन वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य का आयोजन प्रोफेसर नम्रता मिश्रा की पहल एवं मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन वितरित किया। भोजन वितरण कार्यक्रम में शुभम पांडे, अभिनव मिश्रा, शिवम् एवं प्रवीण प्रजापति ने सहयोग प्रदान किया। इसके पूर्व स्वतंत्रता दिवस के अपराह्न महंथ शिवाला स्थित उनके निज निवास पर प्रो. नम्रता मिश्रा द्वारा पिताजी की स्मृति में सुन्दरकाण्ड का भव्य पाठ का भी आयोजन किया गया। न्यास का मानना है कि पंडित छन्नूलाल मिश्र की जन्मजयंती को केवल स्मरण तक सीमित न रखते हुए सेवा, संवेदना और मानवता के कार्यों से जोड़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।





