स्वतंत्रता हमारा अधिकार: इंजीनियर राज बहादुर सिंह
मीरजापुर।
राजदीप महाविद्यालय कैलहट में प्रोफेसर नीलम सिंह एवं रवींद्रन हेमत्स ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कुलगीत व स्वागत गीत के साथ आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इंजीनियर राज बहादुर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता हमारा अधिकार है स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए हम जो कर सकते हैं, करना चाहिए। प्रो० नीलम सिंह ने कहा कि योग द्वारा युवा मन, बुद्धि एवं चित्त को एकाग्र कर सकते है। छात्र और छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत एवं नृत्य को प्रस्तुत किया। इंजीनियर बी०डी०सिंह ने कहा कि अंधविश्वास, रूढ़िवादी विचार और नशा हमारे देश को कमजोर बना रहे है। एड्० मुकेश सिंह ने कहा कि देश व समाज के खिलाफ कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय युवा अब स्वास्थ्य, सुरक्षा व रोजगार के प्रति सजग है। जोखन सिंह ने कहा कि धरती मां की भांति पोषण करती है। प्राचार्य डॉ गायत्री देवी ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारी बादशाहों को काट देते थे आम जनता की पूछो मत। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रबंध समिति के सदस्य शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





