भाजपा जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मीरजापुर । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर के सभागार कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में किया गया । इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट नेतृत्व से देश को नई दिशा प्रदान की । उनका जीवन और व्यक्तित्व आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है । अटल जी ने राजनीति में शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी । उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा । उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शरदिन्दुमणि त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इन्द्र कुमार सिंह, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ0 सी0एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री वीरेन्द्र प्रताप यादव, मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दूबे, राकेश बिन्द, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, शशिभूषण तिवारी, पंकज सिंह चन्देल, राजन वर्मा, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, विजयशक्ति दूबे, शुभम जायसवाल, आशुतोष पाठक, नितिन केशरवानी, प्रवीण दूबे के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे । सभी ने अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।





