News

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी ने पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र व उपहार देकर किया सम्मानित
मिर्जापुर।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज पूर्व सैनिक पेंशनर सेवा समिति के संरक्षक श्री राजपति ओझा जी के निज निवास पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष श्री लाल बहादुर सरोज जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पूर्व सैनिक पेंशनर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री त्रिभुवन पाण्डेय जी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी ने कहा, “देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय देने वाले हमारे पूर्व सैनिक संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्रोत और गौरव का प्रतीक हैं। राष्ट्र निर्माण और सुरक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।”
समारोह के संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव उमर जी ने पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे पूर्व सैनिकों ने सीमा पर जो पराक्रम और समर्पण दिखाया है, वह मिर्जापुर ही नहीं बल्कि पूरे देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का पुंज रहेगा; इनका सम्मान करना हमारे लिए परम सौभाग्य और गर्व का विषय है।”
समारोह के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन पाण्डेय जी के अलावा पूर्व सैनिक राजेश शर्मा, सर्वजीत पाण्डेय, बैंकेट रमन सिंह, रमापति उपाध्याय, मनोज कुमार शुक्ला, असगर अली, विजय बहादुर सरोज, बनारसी, अशोक सिंह, मकरध्वज, हंसराज सिंह, अवधेश कुमार मौर्या सहित कई अन्य पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में श्री स्वामीनाथ सिंह जी जिला महामंत्री भाजपा ,डॉ. सी.एल. बिंद जी जिला महामंत्री भाजपा उदयभान तिवारी जिला उपाध्यक्ष सहित कई सम्मानित पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी वीरों ने देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को फहराने का संकल्प लिया और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!