मीरजापुर।
सोमवार, 17 अगस्त 2026 को उद्यान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह एवं अपर मुख्य सचिव उद्यान उत्तर प्रदेश शासन बीएल मीणा महोदय द्वारा मेवा राम जिला उद्यान अधिकारी मिर्जापुर एवं सोनभद्र को जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उद्यान विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
अपर मुख्य सचिव बीएल मीणा ने मीरजापुर एवं सोनभद्र के जिला उद्यान अधिकारी/उपनिदेशक उद्यान विंध्याचल मण्डल द्वारा जनपद मिर्जापुर एवं सोनभद्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए कहा है कि मेवाराम द्वारा प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती को बढ़ावा देने में विशेष योगदान प्रदान किया गया।
उनके अथक प्रयासों से जनपद सोनभद्र एवं मिर्जापुर में ड्रैगन फ्रूट, प्रिक्ली पियर्स तथा खजूर की खेती की शुरूआत एवं विस्तार संभव हुआ है, जिससे आधुनिक एवं उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन के क्षेत्र में एक नए अध्याय का प्रारम्भ हुआ है। प्रशस्ति पत्र में प्रमुख सचिव ने कहा है कि उपनिदेशक उद्यान मेवाराम के कठिन परिश्रम, आधुनिक तकनीकी ज्ञान, कार्य के प्रति लगन एवं निष्ठा के फलस्वरूप जनपद मीरजापुर एवं सोनभद्र में विभागीय योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति एवं लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सकी है।
उनके द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कृषकों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में किये गये प्रयास अत्यन्त प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय हैं। मेवाराम का उद्यान विभाग के प्रति योगदान अनुकरणीय है। उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है।





