News

मीरजापुर में देश के 109वें प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का शुभारंभ, 94 लाभार्थियों को 21 लाख के 308 सहायक उपकरण वितरित

0 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात, मीरजापुर में प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का हुआ शुभारंभ

0 मीरजापुर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थायी सुविधा केंद्र शुरू, 94 लाभार्थियों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

0 प्रधानमंत्री के ‘समावेशी विकास’ के संकल्प को मीरजापुर में मिली नई मजबूती, देश के 109वें दिव्याशा-वयोश्री केंद्र का शुभारंभ – केन्द्रीय राज्यमंत्री

0 दूरस्थ यात्रा और अतिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत, मीरजापुर में दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थायी केंद्र शुरू

0 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रहा है कार्य -अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री दिव्यासी-वयोश्री केन्द्र का षिपापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं सहायक उपरकणों के निषुल्क वितरण समारोह का सिटी क्लब में केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर षुभारम्भ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, चेयरमैन सहकारिता जगदीष पटेल, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विषाल कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज संजीव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कीर्ति कुमार मिश्रा उपस्थित रहें।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘‘समावेशी विकास’’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए, मीरजापुर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। भारत सरकार द्वारा ‘एडीप’ व ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के विस्तार के लिए ‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’ स्थापित किए जाते हैं जिनके माध्यम से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करना, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों का आकलन करना और उक्त योजनाओं के तहत पूर्व में प्रदान किए गए उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव आदि की स्थायी सुविधा प्रदान की जाती है।

 भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर द्वारा प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र के माध्यम से मीरजापुर के दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श के लिए अब स्थायी सुविधा प्राप्त हो सकेगी जिससे दूरस्थ यात्रा, समय व अतिरिक्त व्यय की बाधा भी समाप्त होगी। जिला प्रशासन, महिला चिकित्सालय व एलिम्को की समन्वित भागीदारी से नियमित उपकरण चयन, वितरण और अनुवर्ती सेवाओं को सुनिश्चित किया जाए।

 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मीरजापुर की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। आज का यह अवसर केवल एक केंद्र के उद्घाटन अथवा सहायक उपकरणों के वितरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह सम्मान, संवेदना, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशन के हमारे संकल्प को और मजबूत करने का अवसर ळें।

 उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय हमारे देश के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मंत्रालय ने देश भर में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। मंत्रालय की एडिप योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के माध्यम से जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

   मंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए विशेष प्रसन्नता हो रही है कि मीरजापुर के विभिन्न विकास खंडों में 5 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक विशेषज्ञ टीमों द्वारा विशेष परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 3,626 वरिष्ठ पात्र लाभार्थियों की आवश्यकताओं का आकलन किया गया। इस कल्याणकारी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज मीरजापुर के जिला महिला चिकित्सालय में एलिम्को (एलेमको) की विशेष इकाई ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ का उद्घाटन किया जा रहा है।

   उन्होंने कहा कि देश भर में अब तक 108 ‘‘प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र’’ स्थापित किए जा चुके थे, और आज हमारे मीरजापुर में देश के 109वें केंद्र की शुरुआत हो रही है। इस केंद्र के माध्यम से एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों और राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आर0वी0वाई0) के तहत वरिष्ठ नागरिकों का मौके पर ही त्वरित परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जाएँगे। इससे वितरण प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक सुगमता से पहुँचेगी। यह केंद्र हमारे वरिष्ठ नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। अब उन्हें सहायक उपकरणों के पंजीकरण, मरम्मत और परामर्श जैसी सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर निरंतर प्राप्त हो सकेंगी।

   मंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के अंतर्गत मीरजापुर जिले में 94 लाभार्थियों को लगभग 21 लाख रुपये की लागत के 308 सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। इन उपकरणों में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर, कमोड फोल्डिंग व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन, सिलिकान तकिया, नी-ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, एलएस बेल्ट, सीपी चेयर, रोलैटर और फोल्डेबल वाकर जैसे विभिन्न सहायक उपकरण शामिल हैं। इन आधुनिक सहायक उपकरणों का मुख्य उद्देश्य हमारे दिव्यांग भाइयों-बहनों और बुजुर्गों को शारीरिक सुगमता प्रदान करना, उन्हें स्वावलंबी बनाना और समाज की मुख्यधारा से मजबूती के साथ जोड़ना है। यह उपकरण केवल साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारे दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सम्मान, गतिशीलता और नई उम्मीद का संचार करने का माध्यम हैं। मैं इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम-एलिम्को, जिला प्रशासन तथा इस पूरी व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देती हूँ।

 मैं विशेष रूप से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ वीरेंद्र कुमार जी का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ, जिनके सहयोग से मीरजापुर में यह महत्वपूर्ण पहल साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि मीरजापुर के विकास और यहां के नागरिकों के कल्याण के लिए मेरी सदैव यह प्राथमिकता रही है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। मीरजापुर के वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना से जोड़ने और यहां स्थायी प्रधानमंत्री दिव्याशा-वयोश्री केंद्र की स्थापना का प्रयास इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हमारे लिए विकास का अर्थ केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं है। वास्तविक विकास तब है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति-चाहे वह वरिष्ठ नागरिक हो, दिव्यांगजन हो, महिला हो या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो-सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जी सके। हमारा लक्ष्य ऐसा समाज बनाना है जहां किसी व्यक्ति की उम्र या शारीरिक अक्षमता उसकी क्षमता और गरिमा के रास्ते में बाधा न बने। आज मैं यहां उपस्थित सभी लाभार्थियों से कहना चाहती हूं कि ये उपकरण केवल सरकार की ओर से मिली सहायता नहीं हैं, ये आपके आत्मविश्वास के नए साथी हैं। इनका अधिकतम उपयोग कीजिए, अपने दैनिक जीवन को और सुगम बनाइए और अपने अनुभव तथा ऊर्जा से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहिए। मा0 मंत्री ने कहा कि मीरजापुर के सभी वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन भाई-बहनों और उनके परिवारों को इस महत्वपूर्ण पहल के और प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र, मीरजापुर के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ और आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक भाई-बहनों तथा मीडिया के मित्रों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

  इस अवसर पर चेयरमैन सहकारिता डा. जगदीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द ने उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ हमारे क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर राष्ट्रग्रान का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मंच का सफल संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एलेम्को अजय चैधरी, राश्ट्रीय सचिव अपना दल एस मेघनाथ पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर केसरवानी, मंडल अध्यक्ष सुश्री डाली अग्रहरि, जिला मीडिया प्रभारी षंकर सिंह चैहान, जिला दिव्यांजन सषक्तिीकरण अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!