मीरजापुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में प्रेरणा कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात के वडनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षिका एवं छात्र को विदा किया गया। नवोदय विद्यालय समिति मुख्यालय, नोएडा के निर्देशानुसार विद्यालय से छात्र शुभम, छात्रा लक्ष्मी एवं श्रीमती रंजना मौर्या सहायक अध्यापिका पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय ककरद मिर्जापुर को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया गया है। वे छात्र-छात्रा के साथ 21 अगस्त 2026 से वडनगर, गुजरात के लिए रवाना हुईं।
आदेश के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अवधि 23 अगस्त 2026 तक निर्धारित है। रवानगी के अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य श्री संजय सिंह ने शिक्षिका एवं छात्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनके सफल एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को देश की विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परंपराओं को समझने तथा नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम में पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यक्रम एवं सुरक्षित वापसी की कामना की। इस अवसर पर प्रेरणा प्रभारी संजय यादव, ए के त्रिपाठी, नईमुल्लाह, डॉ. विपिन सिंह, श्रीमती अनामिका भारतीय, राम लखन, अरुण भट्ट, अभिषेक, वेद प्रकाश मिश्र सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।





