News

रक्षाबंधन पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में आधुनिक एंडोस्कोपी सुविधा को मिली नई मजबूती; जिले में पहली बार अत्याधुनिक एंडोस्कोपी सुविधा से एक ही दिन में 4 मरीजों की सफल Upper GI Endoscopy

चुनार, मीरजापुर। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह के संरक्षण में अस्पताल में सुबह ही 4 मरीजों की Upper GI Endoscopy (पेट एवं भोजन नली की अंदरूनी जांच) सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

अस्पताल में हाल ही में स्थापित अत्याधुनिक CV-170 Olympus Endoscopy System के माध्यम से यह जांच की गई। इस अत्याधुनिक प्रणाली की उपलब्धता से पेट एवं भोजन नली से संबंधित विभिन्न रोगों की आवश्यक जांच आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, त्योहार हो या सामान्य दिन, मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं विशेषज्ञ सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

एक ही दिन में 4 सफल एंडोस्कोपी के लिए अस्पताल प्रबंधन ने Gastro, Surgery एवं OT टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पण एवं बेहतर टीमवर्क की सराहना की। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को आधुनिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!