मीरजापुर। सहकार भारती उत्तर प्रदेश के तत्वावधान मे शनिवार को शांतिकुंज मैरिज लान बथुआ में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ सहकार गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से उद्घाटन सत्र के बाद चार सत्रों का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने “सहकार भारती का संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण” विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह- प्रमुख आई.टी. प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार ओझा ने “प्रकोष्ठों की संगठनात्मक दक्षता से कार्यकर्ता निर्माण एवं आर्थिक उन्नयन” विषय पर प्रकाश डाला।

तृतीय सत्र में प्रदेश सह-संगठन प्रमुख विजय कुमार पाण्डेय ने “संस्थाओं का प्रबंध एवं निर्वाचन” विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
चतुर्थ सत्र में गटश: बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अशोक कुमार शुक्ला प्रदेश संपर्क प्रमुख, शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रतोष दुबे विभाग प्रमुख, विजय कुमार पांडे प्रदेश सह संगठन प्रमुख, कृष्ण कुमार ओझा राष्ट्रीय सह प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ के अलावा अध्यक्ष माहामंत्री और संगठन प्रमुख तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारी जिला मिर्जापुर, जिला सोनभद्र, जिला भदोई से भी आये हुऎ पदाधिकारीगण रहे। संचालन प्रतोष दुबे, विभाग प्रमुख विंध्याचल, श्रीमती डॉ मंजुलता, श्रीमती दीपा उमर, उमा पांडेयने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।





