मीरजापुर।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन आशीष बुढ़िया ने बीएससी मिर्जापुर को पत्र लिखकर भारी बारिश को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश के लिए अनुरोध किया है।
बीएसए को भेजे गए पत्र में कहा है कि जनपद में हो रही जबरदस्त एवं मूसलाधार बारिश से छोटे बच्चों का स्कूल पहुंच पाना दिक्कतों भरा होगा। वही बच्चों को स्कूल लाने ले जाने मे अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय हो गया है। स्कूलो में भी पानी के कारण अच्छी खासी छटकन बढ गये है। ऐसे मे आने वाले 1-2 दिनों तक मुसलाधार बारिश को देखते हुए छोटे बच्चों के विद्यालयों को अवकाश घोषित करने का कष्ट करेंगे।





