News

मां विंध्म्यवासिनी धाम मे पाकेटमारी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

0 चोरी की नगद धनराशि व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद
मीरजापुर।
थाना विन्ध्याचल पर 01 सितंबर 2026 को वादी अशोक कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 पुन्नुलाल जायसवाल निवासी गजेपुर सेवापुर गोमती वाराणसी ने अज्ञात के विरूद्ध मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के दौरान वादी के जेब से पैसे की चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए बुधवार, 02 सितम्बर 2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्र व उप निरीक्षक रोहणी शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो अभियुक्तों गणेश उर्फ मनोज कुमार पुत्र स्व0 रघु, शैलेष पटेल पुत्र भोला नाथ पटेल निवासीगण कंतित थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को लाल भैरव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तो के कब्जे से 12,200 रूपये व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल वाहन संख्या यूपी 63 एएम 9746 बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेज दिया गया है। गणेश उर्फ मनोज कुमार के खिलाफ जीआरपी मे 6 और विंध्याचल थाने मे एक मुकदमा पहले से दर्ज है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, उ0नि0 रोहिणी शुक्ला, हे0का0 विमलेश कुमार यादव, का0 पप्पू कुमार, रि0का0 प्रमोद कुमार, रि0म0का0 मनीषा यादव थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!