News

एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा ने सपरिवार किया मा विंध्यवासिनी का दर्शन

मीरजापुर। देश के 52 शक्तिपीठों मे से एक माँ विंध्यवासिनी धाम विंध्याचल में शुक्रवार को एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोड़ा सपरिवार पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। दर्शन पूजन तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा एवं अनुपम महराज ने कराया। मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं के बीच भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

बताया गया कि ADG जोन वाराणसी का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। दर्शन-पूजन के उपरांत आचार्य अनुपम एवं विनय महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान का हवन-पूजन संपन्न कराया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

हवन के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। वैदिक मंत्रों और हवन की आहुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद आचार्यों ने ADG एवं उनके परिवार को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद रहे।

मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ADG जोन वाराणसी ने धाम की धार्मिक महत्ता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!