News

शिक्षक दिवस पर ग्रीनगुरु ने किया अनार के पौध का रोपण

मीरजापुर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मड़िहान रेन्ज के शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा के परिसर में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2026 के तहत शिक्षक दिवस के अवसर पर 4084 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु प्रधानाचार्य शान्ति निकेतन इण्टर,कॉलेज पचोखरा द्वारा 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 4084 वें दिन के क्रम में शिक्षक दिवस के अवसर अनार के पौध का रोपण विद्यालय परिसर में अनिल जैसल, प्रदीप सोनकर व महेश सोनकर के साथ किया।
इस अवसर पर ग्रीन गुरु ने बतलाया कि लगातार प्रति दिन पौध रोपण का उद्देश्य, हरा, भरा रहे धरा, लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!