News

डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

0 विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति जताया सम्मान और आभार
0 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, विद्यालय की ओर से शिक्षकों को उपहार देकर किया गया सम्मानित
0 विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित कार्ड भेंट कर जताई कृतज्ञता
मीरजापुर। नगर के भटौली रोड, विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में शिक्षकों के समाज एवं विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात महान शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनके समर्पण, परिश्रम और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में दिए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर और संदेशपरक कार्ड तैयार कर अपने शिक्षकों को भेंट किए। बच्चों ने इन हस्तनिर्मित कार्डों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम, सम्मान और आभार की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने शिक्षकों को उपहार प्रदान करते हुए उनके शैक्षणिक एवं संस्कारपरक योगदान की सराहना की तथा शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हमें शिक्षा और शिक्षक के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है। एक शिक्षक का सबसे बड़ा सम्मान उसके विद्यार्थियों का संस्कारी, जिम्मेदार और सफल नागरिक बनना है।

डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीती सर्राफ ने कहाकि विद्यार्थियों को ज्ञानवान बनाने के साथ ही एक अच्छा और जिम्मेदार इंसान बनने की प्रेरणा शिक्षक ही देता है।
आकांक्षा गुप्ता, शुभा शर्मा, शुभांगी मोदनवाल, नीतिका यादव, दीक्षा बरनवाल, अर्पिता केसरी, प्रीति जायसवाल, प्रीति गुप्ता, गुनगुन गुप्ता, शिवांगी मोदनवाल, कीर्ति जायसवाल, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, आस्था गुप्ता आदि के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!