News

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे मीरजापुर के वरिष्ठ शिक्षकों को किया सम्यानित

मीरजापुर।
लायन्स क्लब मिर्जापुर की ओर से देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे मीरजापुर के वरिष्ठ शिक्षक बृजदेव पांडे, राजस्थान स्कूल के पूर्व शिक्षक प्रभुनाथ बरनवाल, लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज कुमार पांडेय, लायंस क्लब मिर्जापुर प्राइमरी विंग की प्रधानाचार्य सुश्री सुधा नेगी तथा लायंस क्लब भुजवा की चौकी की प्रधानाचार्य श्रीमती स्मिता तैलंग को सम्मानित किया गया।

सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया गया तथा अंगवस्त्रम व माला पहनकर सुशोभित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वपल्ली राधाकृष्णन व माँ सरस्वती के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रचलित किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया तथा लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य भुजवा की चौकी लायंस स्कूल के सीईओ कैलाशनाथ सिंह द्वारा उद्बोधन किया गया तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर चतुर्वेदी ने भी अपना उद-बोधन दिया।

तत्पश्चात सम्मानित टीचरों द्वारा अपनी बात रखी गई और प्राप्त सम्मान के लिए लायंस क्लब मिर्जापुर को धन्यवाद ज्ञापित किया। रात्रि भोजन के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस क्लब के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। संचालन उमाशंकर पांडे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएमजेएफ लायन संगीता अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन मदनलाल, एमजेएफ विश्वनाथ अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल सचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता वैष्णव उपाध्याय, माया मिश्रा, मीनू मिश्रा, लायंस क्लब मिर्जापुर तथा अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!