News

विन्ध्याचल में मन्दिर में हवन पूजन के साथ हुआ सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ – अभियान के तहत पूरे जनपद में दिखा सेवा का संगम

विन्ध्याचल मन्दिर पर मा0 विधायक नगर के द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर वितरित किए गए 176 किलो मिष्ठान/लड्डू

मण्डलीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर व रक्तदाताओं का हुआ सम्मान – मा0 विधायक नगर, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित, भर्ती मरीजों को किया फल वितरण – जनपद के सभी पीएचसी/सीएचसी पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर मेला

मा0 विधायकगण के द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सफाई अभियान के अलावा आयोजित किया गया विविध कार्यक्रम

जनपद के सभी ग्रामों में चलाया गया वृहद सफाई अभियान व बनाई गई आकर्षक रंगोली

मीरजापुर 17 सितम्बर 2026- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शासन के निर्देश पर दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ आज धार्मिक और सेवा भाव के अद्भुत संगम के साथ किया गया। विन्ध्याचल में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां विन्ध्यवासिनी धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन कर मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों/पदाधिकारियों ने अभियान का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने मां विन्ध्यवासिनी धाम में स्वच्छता ही सेवा के थीम पर मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर के आस-पास की प्रमुख गलियों में झाड़ू लगाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी भी उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधानसभा क्षेत्र चुनार में मा0 विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधानसभा क्षेत्र मझवां में मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या तथा मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र छानबे अन्तर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन के जन्म दिन एवं 25 वर्ष के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत झाड़ू लगाकर एवं अपने-अपने क्षेत्र के प्राथमिक/सामुदायिक केन्द्रों पर मरीजों को फल वितरण कर अस्पताल परिसर में भी झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया गया।मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामना देते हुए उनकी दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के कार्यकाल और जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पहले दिन शुरुआत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं विभिन्न कार्यों के साथ प्रारम्भ किया गया। विकास खण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी विविध कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मा0 विधायक नगर ने विन्ध्याचल मन्दिर पर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर 176 किलो मिष्ठान/लड्डू वितरित किए। मा0 विधायक मड़िहान ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष सेवा, समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये हैं, जो सराहनीय है।इस अभियान के तहत मण्डलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मौके पर पहुंचकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। मा0 विधायक नगर ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि यह दान सभी दान से सर्वोपरि है क्योंकि यह दान केवल मनुष्य के शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है जिसके माध्यम से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।विकास भवन में विश्वकर्मा जयंती एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर विकास भवन पथरहिया में मेगा क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प का आयोजन मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र जी द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ करने के पश्चात दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण, उद्यमियों को चेक वितरण व श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों एवं स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी मा0 विधायक नगर व मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक के द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जनपद के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण व पदाधिकारियों में रोहित त्रिपाठी, नितिन विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!