News

विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे के पास गुरुवार को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार राजघाट डोमरी, वाराणसी निवासी दिलीप पुत्र जैसराम (40) और उनकी पत्नी चंदा देवी (35) बाइक से बेचूबीर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान चित्तविश्राम तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!