चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने नवगठित समिति बी पैक्स लहौरा का किया उद्घाटन
फोटोसहित
मीरजापुर। शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर की शाखा चुनार के अंतर्गत नवगठित समिति बी पैक्स लहौरा का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर सोनभद्र के सभापति डॉ जगदीश सिंह पटेल द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सिंह, सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडे, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजकुमार यादव, शाखा प्रबंधक अजय सिंह एवं एडीओ व समिति के अध्यक्ष संचालकगण के साथ समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर कई किसानों को केसीसी के माध्यम से ऋण का वितरण भी किया गया।





