News

स्मार्ट क्लास संचालन मे मीरजापुर जनपद को मिला प्रथम स्थान
0 जिले में पहला स्मार्ट क्लास संचालन करने वाला विद्यालय था रानी कर्णावती
फोटोसहित
मीरजापुर।
राज्य परियोजना द्वारा जारी रैंकिंग में स्मार्ट क्लास संचालन में मिर्जापुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जिले में वर्तमान में 426 परिषदीय पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन कराया जा रहा है। सभी विद्यालयों में इनवर्टर, वाई-फाई कनेक्शन, डोंगल एवं बैटरी की समुचित व्यवस्था की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पाठ्यक्रम को रुचिकर बनानेके उद्देश्य से बच्चों को स्मार्ट क्लास से शिक्षा प्रदान कराई जा रही पूर्व में बताते चलें पीएमसी कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती में 2017-2018 में बच्चों की स्मार्ट क्लास के लिए व्यवस्था करके जिले का पहला स्मार्ट क्लास बनाया था, जिसके लिए वहां के प्रधानाध्यापिका राष्ट्रपति शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी की उस समय इस नए कार्य के लिए काफी प्रशंसा हुई थी। शुक्रवार को जिले का प्रथम स्थान आना वास्तव में सुखद परिणाम का नतीजा है। यहां के शिक्षकों की जागरूकता एवं अधिकारियों का परिश्रम का परिणाम है, जो सरकार का कार्य धरातल पर दिखाई दे रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा प्रतिदिन स्मार्ट क्लास के द्वारा दो-तीन घंटे पठन पाठन कराया जाना इसका परिणाम है कि आज जिले में आईसीटी लैब डिजिटल लाइब्रेरी का भी बच्चे लाभ उठा रहे हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!