News

7वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में बजाज स्कूल की रही शानदार उपलब्धि
फोटोसहित (8)
मीरजापुर। बजाज स्कूल के विद्यार्थियों ने 7वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता CISCE द्वारा सिकंदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की गई, जिसमें देश के 13 राज्यों से 468 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
 
विद्यालय के कक्षा 8-B के छात्र राम प्रसाद ने अंडर-14 वर्ग में तथा कक्षा 12-C के छात्र ओम सिंह ने अंडर-19 वर्ग में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राम प्रसाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।
 
विद्यालय परिवार की ओर से राम प्रसाद को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
 
डायरेक्टर परितोष बजाज एवं ज्योति बजाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलताओं की कामना की है।
 
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!