News

रोमांचक मुकाबले में असगर सुल्तानपुरी की टीम ने जीता ‘2026 वर्ल्ड कप मीरजापुर’ का खिताब

0 अंतिम दो गेंदों पर लगातार दो बाउंड्री लगाकर ‘बेटू’ ने दिलाई जीत
0 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष व जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य शुभम कुमार गुप्ता ने विजेता टीम को सौंपी ट्रॉफी
फोटोसहित
मीरजापुर।
बदली घाट स्थित कांटिनेंटल ग्राउंड में चल रहे जे. एफसीसी (J FCC) रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट ‘2026 वर्ल्ड कप मीरजापुर’ का भव्य समापन रविवार, 20 सितंबर को हुआ। खिताबी मुकाबले में असगर सुल्तानपुरी की टीम ने अंतिम पलों तक चले रोमांचक मैच में नूर मोहम्मद (लालू भाई) की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मैच में असगर सुल्तानपुरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नूर मोहम्मद की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाज तनवीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 गेंदों में 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असगर सुल्तानपुरी की टीम की पारी में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिले। मैच का रोमांच अंतिम ओवर तक पहुंच गया, जहां आखिरी 2 गेंदों में टीम को जीत के लिए 4 रनों की दरकार थी। ऐसे दबाव वाले क्षण में स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज ‘बेटू ‘ ने लगातार दो गेंदों पर दो शानदार बाउंड्री लगाकर अपनी टीम को शानदार विजय दिलाई और फाइनल मैच के हीरो बन गए।
मैच के उपरांत आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में श्री साईं परिवार सेवा संगठन, मीरजापुर के अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता टीम के कप्तान असगर सुल्तानपुरी को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं के.बी. कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश यादव ने उप-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मैन ऑफ द सीरीज: असगर सुल्तानपुरी (विंडो ए.सी. देकर सम्मानित) और मैन ऑफ द मैच: तनवीर (टेबल फैन), बेस्ट ऑलराउंडर: योगेश तिवारी उर्फ ‘पोलाक’ (सीलिंग फैन), बेस्ट प्लेयर: राहुल कोबरा (अलमारी), कैप्टन कूल: विकास यादव (ट्रॉफी), बेस्ट कमेंटेटर: अमित गुप्ता (ट्रॉफी) रहे।
इस खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर सभासद दुर्गा प्रसाद यादव ‘बाबा’, टूर्नामेंट के आयोजक नूर मोहम्मद ‘लालू’, बल्लू अंसारी, धनंजय गुप्ता, दुर्गेश कुशवाहा और सोनू अंसारी सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!