News

जर्जर पुलिया के स्थान पर नई पुलिया का शीघ्र होगा निर्माण: ब्लाक प्रमुख गजेंद्र सिंह
फोटोसहित
मीरजापुर।
विकास खंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत कुड़ी एवं नदिहार की सीमा पर बनी पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बरसात के दिनों में राहगीरों को पैदल पार करना मुश्किल था। पुलिया की ऊंचाई कम होने से हल्की बरसात में भी पानी ऊपर से बहने लगता था। कटाव के कारण पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह मार्ग मिर्जापुर एवं सोनभद्र को जोड़ता है। हजारों व्यक्तियों का इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन होता है। रास्ता खराब होने के कारण राहगीरों को सोनभद्र एवं मिर्जापुर के बाजारों में आने-जाने हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिसमें समय भी अधिक लगता था। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी लंबी दूरी तयं करनी पड़ती थी। जन समस्या को देखते हुए उत्कर्ष मौर्य उर्फ राजू नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य ददरा कुड़ी ने गजेंद्र प्रताप सिंह युवा ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ से क्षेत्र पंचायत निधि से नई पुलिया का निर्माण की मांग किया था। क्षेत्र पंचायत सदस्य की मांग पर युवा ब्लॉक प्रमुख राजगढ़ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को मौके का निरीक्षण कर जर्जर पुलिया की जगह नई पुलिया का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराने का स्वीकृति प्रदान किया। वही अविलंब कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र वर्मा, जेईएमआईएस आनंद सिंह, जेईई राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह टोपी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उत्कर्ष मौर्य, राहुल सिंह, गिरीश मौर्य, आकाश केसरी, प्रदुम कुमार, बाबा प्रभाकर, शुभम कुमार, श्रीकांत मौर्य आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!