News

विकसित भारत की संकल्पना पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मीरजापुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में आज सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत-कहानी बदलाव की” विषयक कार्यक्रम के क्रम में “विकसित भारत की संकल्पना” पर संगोष्ठी एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र के समग्र विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ० अवधेश सिंह यादव ने विकसित भारत की संकल्पना के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है।

मुख्य अतिथि चन्द्रहास गुप्ता, मंडल प्रभारी एवं जनपद कार्यकारिणी सदस्य, ने विद्यार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होने तथा उनके उद्देश्यों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। स्व-प्रेरणा के द्वारा विकसित भारत के लक्ष्य को पाने पर बल दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० माधवी शुक्ला ने अपने व्याख्यान में विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा, युवा शक्ति, नवाचार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने विद्यार्थियों से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक उनके लाभ पहुँचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। भाषण प्रतियोगिता में अंजली जायसवाल ने प्रथम, रिया गुप्ता ने द्वितीय तथा रुद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर कुसुमलता, डॉ० सत्येंद्र कुमार एवं श्री अमित यादव शामिल रहे।

संयोजक डॉ० दीपक कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम का संचालन डॉ० विद्या सिंह ने किया। संयोजक डॉ० दीप नारायण ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ० चन्दन साहू, डॉ० संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ० भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ० अरविंद कुमार, डॉ० नलिनी सिंह, डॉ० स्मिता, डॉ० शैलेंद्र कुमार, डॉ० मंजुला शुक्ला, डॉ० गुरु प्रसाद सिंह, डॉ० रामानंद पुजारी, धर्मेंद्र, कमलेश शुक्ला, श्री रामकेश, धर्म चंद एवं कुर्बान अली सहित 120 विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गोसाईपुरवा कंतित स्थित बाबू हीरा लाल इंटरमीडिएट कॉलेज में मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा कार्य को लेकर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बच्चों में सपनों का भारत कार्यक्रम के तहत विषय 25 वर्षों के सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के अपने सपनों को बेहद सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। नगर अध्यक्ष भाजपा नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 का विकसित भारत का विजन देकर, विद्यार्थियों में 2047 के विकसित भारत को लेकर उनकी कल्पना को चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से मंच मिलना उनके नेशन फर्स्ट के मिशन को दर्शाता है, यह कार्यक्रम बच्चों को केवल प्रतियोगी नहीं, अपितु विकसित भारत 2047 के संकल्प का सहभागी बनाने का कार्यक्रम है।

नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि देश के मा० प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है। बाबू हीरालाल इंटरमीडिएट की प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह ने आए हुए अतिथियों नगर अध्यक्ष पश्चिमी का अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया, सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, शिक्षक गण, फरजाना बेगम, साहिल कुमार, कुश सोनी, कैलाश पटेल, रामनवल मौर्य लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!