मीरजापुर। जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद शफी एवं श्रीमती मांडवी देवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की तथा कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उनकी ऊर्जा एवं प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।





