News

सुरेंद्र राय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नगर ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए; राघवेंद्र कुंवर शुक्ल जिला पदाधिकारी एवं गीता पांडे महिला संवर्ग में जिला पदाधिकारी घोषित

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ नगर ब्लॉक इकाई की बैठक नगर के ब्रह्मचारी का कुआं स्थित पुष्पा बैंक्विट लान में शनिवार, 26 सितंबर को दोपहर बाद ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुवर शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। साथ ही राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा विगत 5 सितंबर को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक दयानंद मिश्र का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामना दी गई और कामना की गई कि वह शीघ्र ही राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हों।

बैठक में राघवेंद्र कुंवर शुक्ल को जिला पदाधिकारी के रूप में, गीता पांडे को महिला संवर्ग में जिला पदाधिकारीके रुप मे एवं सुरेंद्र राय को सिटी ब्लॉक का शैक्षिक महासंघ का ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष द्वारा घोषित किया गया। इसके अलावा सिटी ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी की भी घोषणा की गई, जिसमें आरती बाला, बिना शुक्ला, प्रिया गुप्ता, सोनम मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, निशात परवीन, अर्पित पांडे, संजय तिवारी, संतोष पांडे, अनिल जायसवाल, चंद्र प्रकाश दुबे, राजू, राजेंद्र वैश्य, अजय, सतीश पांडे, दुर्गा प्रसाद सिंह, एख लाक अहमद शामिल हैं।

बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति में सिटी ब्लॉक की विभिन्न शिक्षक समस्याओं यथा कैशलेस चिकित्सा योजना, पुरानी पेंशन 2004 की समस्याओं को क्रमशः सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए शिक्षकों को आश्वस्त किया।
बैठक को प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीर भानु सिंह, निवर्तमान सिटी ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री राकेश मौर्य, जिला मंत्री सुधांशु उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला आदि ने संबोधित किया।

 बैठक में जिला संयुक्त महामंत्री राजदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, नगर महामंत्री राजेश कुमार, सिटी ब्लाक उपाध्यक्ष एखलाक अहमद, संतोष पांडे, संजय कुमार तिवारी, अनिल कुमार जायसवाल, आरती वाला, अंजली शुक्ला, निशात परवीन, प्रिया गुप्ता, बिना शुक्ला, पूनम त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, अर्पित पांडे, अविनाश चौधरी, राम प्रकाश दुबे, राजू, गीता पांडे, चंद्र प्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों के प्रति आभार ज्ञापन नवनियुक्त नगर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र राय ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!