वीएमवी डेस्क, दुशांबे।
ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एशियाई संसदीय सभा की बैठक के दौरान, कतर की शूरा काउंसिल के सदस्य महामहिम अहमद बिन हितमी अल-हितमी के साथ भारत की तरफ से राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने द्विपक्षीय बैठक की।
अरुण सिंह बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत और कतर के संबंध लगातार गहरे और विस्तृत हुए हैं। हमने संसदीय जुड़ाव और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा हमारे दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सफल चर्चा की।





