News

₹6.06 लाख के खोए एवं चोरी गये 38 स्मार्ट मोबाइल फोन की बरामदगी कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सपूर्द
फोटोसहित
मीरजापुर।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक निर्देशन में थाना कछवां पुलिस ने आमजन के खोए/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल एवं मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेशण कर तत्परता पूर्वक की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप बरामदगी कर कुल 38 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब ₹ 06 लाख 06 हजार) को बरामद किया गया है। जिन्हें आज थाना कछवां पर आयोजित मोबाइल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। गुम हुए मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामी हर्ष से अभीभूत होकर एक साथ मिलकल बोलें-
“Thank You Mirzapur Police”

एसपी श्रीमती कौशिक ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर सबसे पहले पुलिस कम्पलेन करें अथवा प्ले स्टोर से UPCOP एप डाउनलोड कर e-FIR पंजीकृत करें। खोये हुए मोबाइल में लगे सिम को बन्द करवा कर, उसी नम्बर से नया सिम निकलवाएं। गूगल पर CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर गुम/खोये हुए मोबाइल फोन का विवरण, खरीद का बिल और मोबाइल जहां गुम/खोया है स्थान का नाम(थाना व जनपद इत्यादि सहित), मोबाइल धारक का विवरण भरें। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल (संचार साथी) मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर IMEI को ब्लॉक कर देता है।

यह बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर जीत चौहान, उप निरीक्षक भारत सुमन (साइबर प्रभारी), उप निरीक्षक साहिद यादव, मुख्य आरक्षी सिद्धार्थ मधेसिया, आरक्षी संजीत कुमार, आरक्षी सुनील यादव, रि0आरक्षी कृष्ण कुमार व रि0महिला आरक्षी सुधा तिवारी थाना कछवां रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!