News

पिकअप में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से पिकअप वाहन में लादकर ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार व उप निरीक्षक श्यामलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकपुर स्थित वनस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन संख्या BR 01 AH 5921 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से अवैध रूप से लादकर ले जाए जा रहे 50 झाल तेंदू पत्ता बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से लालब्रत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम ताला, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार तथा बिजय बहादुर राम पुत्र स्व. जवाहिर राम निवासी शिवपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में थाना अहरौरा पर धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा 5/26, 41/42 भारतीय वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेज दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!