News

सेवा संकल्प अभियान के तहत चौबेघाट पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने लगाया झाड़ू
0 बोले- जल्द लगेगा इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह
फोटोसहित
मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान एवं 157 घंटे के महा सफाई अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सोमवार को चौबेघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों, सभासदों तथा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चौबेघाट पहुंचे और पूरे घाट परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।
इस दौरान नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान के तहत चौबेघाट के अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है।स्वच्छता ही जीवन है और स्वच्छता ही स्वास्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद देशभर में स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में स्वच्छता और शौचालय की आवश्यकता पर जोर दिया था।देशभर में लोग स्वच्छता के इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर सेवा और स्वच्छता का विशेष उपहार दिया जा रहा है। उनका उद्देश्य है कि देश के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति के सर्वांगीण विकास हो।इस स्वच्छता अभियान में नगर के युवा भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नगर के तीन युवाओं ने नागकुंड पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया है और ऐसे ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही है। इन युवाओं द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में मेरे द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा और उन्हें हरसंभव मदद भी की जायेगी।इसके साथ ही चौबेघाट नगर का महत्वपूर्ण अंत्येष्टि स्थल है,जहां बड़ी संख्या में नगर के लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यहां बेहतर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। चौबेघाट पर सुविधाओं के विस्तार को लेकर जल्द ही यहां इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह स्थापित कराया जाएगा। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के पिछले मीरजापुर दौरे के दौरान नगर पालिका की ओर से चौबेघाट पर इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह लगवाने की मांग रखी गई थी। इस पर नगर विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चौबेघाट पर इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह स्थापित कराकर जनता को समर्पित किया जाएगा। चौबेघाट पर आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं बेहतर बनाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर नितिन विश्वकर्मा, रामआसरे सरोज, धीरज सोनकर, रतन बिंद, कृष्ण कुमार सिंह, अमित श्रीनेत, विष्णु सोनकर, गिरिजा शंकर निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!